49 सीटों पर वोटिंग जारी, मुंबई में वोट डालने उमड़े फिल्मी सितारे

देश राजनितिक

Punjab news point : आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. 5वें चरण के मतदान की सबसे खास बात यह है कि इसमें राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित चार केंद्रीय मंत्रियों के भाग्य का फैसला होने जा रहा है. आज लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है.

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग हो रही है. इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य, उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं जिनके क्षेत्र में वोटिंग हो रही है.

अभिनेता रणदीप हुडा ने लोगों से वोट डालने की अपील की

अभिनेता रणदीप हुडा ने कहा कि ‘लोकतंत्र में वोट के ज़रिए आपको अपना और अपने देश का भविष्य तय करने का अधिकार है. आपको वोट ज़रूर करना चाहिए…लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लें और वोट करें.’

हेमा मालिनी और उनकी बेटी अभिनेत्री ईशा देओल ने मुंबई में डाला वोट

अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी, उनकी बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी वोट डाला है.

दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने मुंबई में डाला वोट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 5वें चरण में मतदान जारी है. दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने मुंबई में वोट डाला, “वोट न देने वालों” के लिए सज़ा का सुझाव दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *