केदारनाथ में हादसा! गिरे पहाड़, कई पर्यटक फंसे

देश धार्मिक हादसा

Punjab news point: केदारनाथ में एक बार फिर भयानक हादसा देखने को मिला है। केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग पर भूस्ख्लन हो गया है। पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इसके कारण श्रद्धालुओं का मार्ग बाधित हो गया है। बीती रात केदारनाथ पैदल मार्ग के जंगल चट्टी के पास रास्ता 15 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बारिश के चलते जंगल चट्टी के पास रास्ता टूट चुका है। बीती देर रात पैदल मार्ग के टूटने से सुबह के समय तीर्थयात्रियों की आवाजाही को रोका गया और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवानों ने वैकल्पिक मार्ग को तैयार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *