Jalandhar में बड़ा हादसा, खतरनाक गैस की लीकेज

जालंधर हादसा

Punjab news point : जालंधर के थाना 3 के अंतगर्त आते एमबीडी बुक्स की बिल्डिंग के साथ बने बर्फ के कारखाने में गैस लीक होने का मामला सामने आया है। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया है। गैस लीक होने के दौरान दोमोरिया पुल के आस-पास गुजर रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फैक्ट्री से कौन-सी गैस लीक हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस लीक होने से उन्हें आंखों में जलन हो रही है और एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। बता दें गैस लीक होने से पूरा इलाका सील कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि फैक्ट्री में बहुत ज्यादा गैस लीक हो रही है। इस गैस का आंखों व नाक पर बहुत ज्यादा असर हो रहा है। फैक्ट्री के अंदर भी अभी काफी लोग फंसे हुए हैं।

नार्थ के एसीपी डॉक्टर शीतल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि वह घटना स्थल पर पहुंच रहे है और मामले की जांच कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *