punjab news point : श्री हिन्दू तख्त(भारत) युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंडित पवन भनोट ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अभी आने वाले दिनों में हर जगह पर रामलीला का अयोजन किया जाएगा जोकि बड़ी ही खुशी की बात है लेकिन देखने में आता है कि कई स्थानों पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी की मर्यादा को भूलकर स्टेजों पर फिल्मी गानों का भी आयोजन कर दिया जाता है जो कि बिलकुल गलत बात है उन्होंने कहा कि श्री हिन्दू तख्त(भारत) ऐसी हरकत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगी इसलिए हम सभी कमेटियों से विनती करते हैं कि वह मर्यादा में रहकर ही रामलीला का अयोजन करें और किसी तरह की हरकत स्टेज पर न होने दें उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी इस तरह की कोई हरकत पाईं जाती है तो श्री हिन्दू तख्त(भारत)उस कमेटी पर कानून कार्रवाई करवाने से परहेज नहीं करेंगी

