Punjab news point : तेलंगाना के कांग्रेस एमएलए वेदमा बोजू द्वारा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रणवीर सिंह बिट्टू का सिर कलम करने वालों के एक एकड़ जमीन का इनाम देने के दिए गए बयान पर पंजाब प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर ने कहा कि लगता है कांग्रेस एमएलए वेदमा भोजू को दिमागी इलाज की जरूरत है भाजपा नेता ने कहा कि जो भी आंख रंजीत बिट्टू की तरफ उठेगी उसे फोड़ दिया जाएगा उन्होंने कहा कि 1984 से 2024 तक कांग्रेस की विरोधी सोच नहीं बदली है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान आज पूरे देश और दुनिया देख रही है कांग्रेस सरकार ने भारत देश को समय-समय पर बाट कर देश का नुकसान किया है कांग्रेस ने हमेशा ही देश की जनता के साथ धोखा किया है भाजपा नेता ने कहा कि वह जल्द ही अपने साथियों को साथ लेकर कांग्रेसी विधायक वेदमा भोजू के पुतले जलाएंगे एवं जल्द ही जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को वेदमा भोजू के खिलाफ लिखित में शिकायत देंगे

