Punjab news point : मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत के दौरे पर हैं. इसी बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पीएम मोदी से मुलाकात की. यह मुलाकात हैदराबाद हाउस में हुई.
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव में हनीमाधू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया. इस दौरान मालदीव में RuPay कार्ड से भुगतान की शुरुआत हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू इस तरह के पहले लेनदेन के गवाह बने.
PM मोदी ने कहा, “भारत और मालदीव के संबंध सदियों पुराने हैं. भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी और घनिष्ठ मित्र देश है. हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और सागर विजन में मालदीव का महत्वपूर्ण स्थान है.”

