सरकार सत्ता के नशे में मस्त जनता मचा रही है त्राहि त्राहि: किशनलाल शर्मा
रामलीला देखकर घर लौट रहे हिंदू नेता बोबीन शर्मा से लूट
Punjab news point : बीती रात रामलीला देख घर लौट रहे हिंदू नेता बोबीन शर्मा एवम उनके साथी से पुलिस लाइन के बाहर 3 मोटरसाइकिल पर 9 से 10 नौजवानों शरारती तत्वों द्वारा मारपीट कर एक्टिवा, सोने की अंगूठी एवम नगद 20000 की लूट की गईं। बोबीन अरोड़ा ने वहा से भाग कर उनके तेजदार हथियारो से अपनी जान बचाई।लूट के बाद बोबिन अरोड़ा द्वारा पीसीआर एवम थाना छोटी बारादरी में शिकायत करने के लिए कंट्रोल रूम 100 नंबर एवम थाना इंचार्ज के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो किसी ने फोन नही उठाया। लेकीन बार बार कंट्रोल रूम पर वायरलेस करने के लिए कॉल किया गया तो कंट्रोल रूम पर एक महिला पुलिस ने फोन उठाया और कहा की हमारे जहा कोई वायरलेस उपलब नही है आप पुलिस लाइन का गेट खरखा कर पुलिस बुला लो। देर रात पुलिस दावा कोई करवाही न करने पर आप बॉबिन अरोड़ा द्वारा भाजपा नेता किशनलाल शर्मा के साथ मिलकर छोटी बारादरी के एसएचओ को शिकायत सौंपी गए।
किशनलाल शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्या समृति मंच द्वारा सोमवार को प्रदेश में खराब हो रही कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए देश के प्रधानमंत्री,ग्रह मंत्री, एवम राष्ट्रपति के नाम सोमवार को एक मांग पर सौंपा जाएगा। उन्होने कहा चौरी, डकेती, लूट की वारदात, नशे का व्यापार गली गली हो रहा है इसकी जिम्मेदार पंजाब पुलिस एवम भगवंत मान सरकार है जो सता में मस्त बैठी है। उन्होने डीसी से मांग की अगर थाने का जिमेदार दार व्यक्ति ने फोन नही उठाया तो जांच कर उस पर करवाही करे ताकि जनता पर पुलिस का विश्वास बना रहे।
इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा कि शहर कि कानून व्यवस्था खराब हो गई है।आम लोग बाहर जाने से डरते है। उन्होने कहा ऐसा कोई दिन नही जब शहर में चोरी, लूट डकैत की वारदात न हो उन्होने कहा शहर में नशा, इतना भर गया है की नौजवान नशे की पूर्ति के लिए चोरी, लूट जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होने कहा पुलिस रात को फोन करने पर फोन न उठाए जाने की शिकायत डीसीपी को दे दी गए है। उन्होने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा की अगर सोमवार तक मारपीट एवम लूट की वारदात को ट्रेस कर नौजवानों को न पकड़ा तो यह वारदात एक जनांदोलन का रुप लेगी।इस अवसर पर विनीत शर्मा,राजिंदर गोसाईं,सोनू शर्मा, देवकीनंदन ठकुराल, नवीन भल्ला,पवन भनोट अन्य मौजूद रहे।

