Punjab news point : हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच युद्ध घातक होने लगा है। रविवार को हिजबुल्लाह ने इजरायल पर अब तक का सबसे घातक ड्रोन अटैक किया। हिजबुल्लाह ने इजरायल के मिलिट्री बेस को टारगेट करके ड्रोन अटैक किया। इस हमले में जहां इजरायल के 4 जवानों की मौत हो गई, वहीं 70 सैनिक घायल हुए हैं। हिजबुल्लाह ने 2 ड्रोन छोड़े, जो समुद्र के रास्ते इजरायल में घुसे।

