Punjab news point : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मानहानि केस की सुनवाई होगी। विजय मिश्रा ने कोर्ट में केस से संबंधित सबूत पेश कर दिए हैं। इस केस में राहुल गांधी 20 फरवरी 2024 से जमानत पर चल रहे हैं। 26 जुलाई को राहुल गांधी ने कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज करवाए थे। मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर बयान दिए जाने से जुड़ा है।

