इन राज्यों में DA का ऐलान, लिस्ट

देश राजनितिक

Punjab news point ‘ आज पूरे देश में दिवाली का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं दिवाली को यादगार बनाने के लिए कई राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों को DA देने का ऐलान किया है। असम और मेघालय के बाद इस लिस्ट में त्रिपुरा का नाम भी जुड़ चुका है। त्रिपुरा सरकार ने सभी राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा DA देने की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार त्रिपुरा सरकार 1,88,000 कर्मचारियों और पेंशन पाने वाले लोगों को 5 प्रतिशत DA देने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी दिवाली पर कर्मचारियों को 3 प्रतिशत का महंगाई भत्ता देने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है।

लिस्ट में शामिल हैं ये राज्य

सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ाने वाले राज्यों की फेहरिस्त में झारखंड, सिक्किम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय का नाम शामिल है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को 3 प्रतिशत का महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *