Punjab Crime : हेरोइन सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

अपराधिक पंजाब

Punjab news point : थाना जोधेवाल की पुलिस ने एक आरोपी को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त मामले के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर सुनीता कौर की पुलिस टीम गश्त के दौरान नूरवाला रोड पर मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी की एक व्यक्ति हेरोइन बेचने के लिए नूरवाला रोड के पास खड़ा हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोहम्मद इस्लाम पुत्र मोहम्मद रहमान वासी बैंक कॉलोनी को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करके आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *