Punjab news point : दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की बदमाश से मुठभेड़ हुई। मुंडका हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और अमित हत्याकांड में भी यह बदमाश शामिल है। आरोपी टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शूटर है, जिसके पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश का नाम निहाल है, जो टिल्लू गैंग का गुर्गा है। इसी ने मुंडका में अमित लाकड़ा को गोली मारी थी।

