Punjab : हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल

Chandigarh Weather पंजाब

Punjab news point:चंडीगढ़ बनने के बाद लोगों ने पहले कभी इतना गंभीर प्रदूषण नहीं झेला था। चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर तमाम सीमाएं लांघते हुए बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।वीरवार शाम सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने देश के 249 शहरों में प्रदूषण का एयर क्वालिटी इंडेक्स (ए.क्यू.आई.) रिलीज किया, तो वीरवार का दिन चंडीगढ़ के इतिहास में सबसे प्रदूषित दिन में दर्ज हो चुका था। वीरवार को चंडीगढ़ का औसतन ए. क्यू. आई लेवल पहली बार 4 12 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के अधिकतम स्तर पर रिकार्ड रहा। अब पंचकूला का ए.क्यू. आई. भी 300 को पार कर बेहद खराब स्तर को छू चुका है। चंडीगढ़ के प्रदूषण का ये स्तर देश में सिर्फ दिल्ली के ए.क्यू.आई. 423 के बाद दूसरे नंबर पर था। चिंता की बात अब ये है कि शहर पर जमावड़ा लगा चुके प्रदूषण -के कणों को हटाने में मददगार हवा और बारिश दोनों के आसार कम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *