Jobs : देश की इस IIT से पढ़ने वाले छात्रों को मिल रही सबसे ज्यादा नौकरी

Education देश

Punjab news point : वह कॉलेज या यूनिवर्सिटी बेहतर मानी जाती है जहां से पढ़कर छात्रों की हाई पेड नौकरी लगे। हाल ही में Global Employability University Rankings (GEURS) 2025 जारी हुई है। जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर की यूनिवर्सिटी पर यह स्टडी हुई। जिसमें 250 ऐसी यूनिवर्सिटी की सूची तैयार की गई जिनमें पढ़ने वाले छात्रों की नौकरी मिलने का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।

फ्रेंच कंसल्टेंसी फर्म GEURS द्वारा तैयार डेटा के अनुसार इंडिया के 10 विश्वविद्यालयों को इसमें स्थान मिला है। जिसमें IIT दिल्ली 250 में से 28वें स्थान पर है। इसके बाद भारतीय विज्ञान संस्थान या IISc (रैंक 47), IIT बॉम्बे (रैंक 60), IIT खड़गपुर (रैंक 141) और IIM अहमदाबाद (रैंक 160) का स्थान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन रैंकिंग का मतलब है कि ये संस्थान सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले ग्रेजुएट देश-दुनिया को दे रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार लिस्ट में शामिल अन्य भारतीय संस्थान हैं IIT मद्रास (रैंक 214), दिल्ली विश्वविद्यालय (रैंक 219), एमिटी विश्वविद्यालय (रैंक 225), अन्ना विश्वविद्यालय (रैंक 237) और बैंगलोर विश्वविद्यालय (249)। बता दें ये रैंकिंग एम्प्लॉयर द्वारा दिए गए फीडबैक पर आधारित है। GEURS रैंकिंग फ्रेंच कंसल्टेंसी फर्म इमर्जिंग के डेटा के आधार पर तैयार की जाती है। इससे पता चलता है कि नियोक्ता ऐसे स्नातकों को चाहते हैं जिन्होंने किसी न किसी तरह का कार्य अनुभव प्राप्त किया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *