सावधान! 120 आतंकी घुसपैठ को तैयार, आर्मी-एयरफोर्स हाईअलर्ट पर

देश

Punjab news point : देश के दुश्मन घुसपैठ करने के लिए तैयार हैं। देश की खुफिया एजेंसियों को खुफिया रिपोर्ट मिली है कि 100 से ज्यादा आतंकवादी भारत देश में घुसने के लिए तैयार हैं। वे आतंकी हमले कर सकते हैं। इसलिए खुफिया एजेंसियों ने भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना को अलर्ट कर दिया है। सरकार को भी इस बारे में इनपुट दे दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ को विफल करने के लिए LOC पर सुरक्षा बलों को भी तैनात कर दिया गया है। सेना को बॉर्डर पर गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही किसी तरह की गतिविधि होने पर जवाबी कार्रवाई करने के भी निर्देश हैं। सेना के तीनों अंगों को अलर्ट किया गया है कि वे देश की सरहदों की निगरानी करें और दुश्मनों को देश में घुसने से रोकें। कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बर्फबारी के बाद कर सकते हैं घुसपैठ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दिया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में स्थित नीलम घाटी में 4 लॉन्च पैड्स पर पाकिस्तान की सेना द्वारा प्रशिक्षित किए गए करीब 120 आतंकवादी हैं, जो बर्फबारी होते ही पहाड़ी रास्तों से भारत में घुसपैठ करेंगे। यह तैयारी जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ समय से लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों के बीच की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *