डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा सहित कई नेताओं को यू.पी. पुलिस ने लिया हिरासत में

देश पंजाब राजनितिक


चंडीगढ़( राजिंदर कुमार ): लखीमपुर खीरी घटना को लेकर स बवाल जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब पंजाब के डिप्टी सी.एम. रंधावा को कई कांग्रेसी नेताओं सहित हिरासत में ले लिया गया है।

बता दें कि पंजाब के डिप्टी सी.एम. सुखजिंदर सिंह रंधावा यू.पी. जा रहे थे। उनके काफिले को पुलिस द्वारा बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। वह पंजाब से अपने कुछ नेताओं सहित लखीमपुर घटना के पीड़ितों को मिलने जा रहे थे। जब उन्होंने अपने काफिले सहित यमुनानगर से सहारनपुर में प्रवेश किया तो उन्हें यू.पी. बॉर्डर पर ही रोक दिया गया।

इसके बाद सुखजिंदर रंधावा सहित तमाम नेता वहीं बॉर्डर पर धरने लगा दिया। वह और उनके सभी नेता सड़क पर ही बैठ गए थे और धरना दे रहे थे। अब यू.पी. पुलिस ने उन्हें और कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *