Weather : 7 राज्यों में भीषण ठंड; जानें

Weather पंजाब

Punjab news point : सर्दी का मौसम चरम पर है। कहीं ठंड, कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी है। दिल्ली में ठंड, कोहरा और वायु प्रदूषण तीनों का असर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 नवंबर तक देशभर में मौसम ऐसा रही रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में 25 नवंबर में घना कोहरा छाने से भीषण ठंड पड़ेगी। सुबह-शाम छा रही धुंध से तापमान गिरने लगा है और दोपहर में भी ठंड लगने लगी है। दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर बर्फबारी के चलते पहले से कड़ाके की ठंड की चपेट में है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहेगा और दिल्ली-NCR में हालात कैसे हैं?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान में 25 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम घना कोहरा छाने से भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया। बिहार में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर (3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस) है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर (2°C से 3°C) है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, केरल, माहे, विदर्भ, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और बाकी देश में भी तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *