Punjab news point : ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हुई है। नदी पार करके नक्सली छत्तीसगढ़ में घुसने की कोशिश कर रहे थे। मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है। मुठभेड़ जिले के एर्राबोर की सीमा पर ओडिशा में हुई। इसमें ओडिशा पुलिस का एक जवान घायल हुआ है। मामला ओडिशा के मल्कानगिरी जिले के गांव जिनेलगुड़ा के पास शबरी नदी का है। जवानों ने जंगल को चारों तरफ से घेर लिया है।

