Punjab news point : शिवसेना यूबीटी की बैठक में हारे हुए उम्मीदवारों ने ईवीएम घोटाले का शक जताया था। इस के बाद अब उद्धव ठाकरे ने फैसला किया है की जिन मतदान केंद्र पर ईवीएम घोटाले का शक है वहां पर 5 फ़ीसदी वीवीपैट के रीकाउंटिंग की याचिका दायर की जाएगी। उद्धव ठाकरे ने अपने सभी पराभूत उम्मीदवारों को आदेश दिया है कि जिन पोलिंग बूथ पर ईवीएम घोटाले का शक है वहां पर 5 फ़ीसदी वीवीपैट की दोबारा गिनती करने की याचिका जल्द दायर करें। नियम के तहत पराभूत उम्मीदवार नतीजे के 6 दिन के भीतर 5 फ़ीसदी वीवीपैट के रिकाउंटिंग की मांग कर सकतें है। आज उद्धव ठाकरे 12 बजे शिवसेना नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

