हाथ में संविधान लेकर प्रियंका ने ली शपथ

Breaking news Business Haryana Himachal Horoscope International Jammu- kashmir Ludhiana Mumbai Pakistan news Religion Taran taran TV serial Weather देश राजनितिक

Punjab news point : प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में शपथ ग्रहण के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। प्रियंका के शपथ ग्रहण समारोह पर सभी की नजरें टिकी थीं। प्रियंका ने हाथ में संविधान लेकर शपथ ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस नेता जोरदार नारेबाजी करते नजर आए। प्रियंका गांधी के हाथ में संविधान देखकर कई लोग हैरान रह गए। शपथ समारोह के दौरान संसद का नजारा देखने लायक था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटे रिहान वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा भी लोकसभा में मौजूद रहे।

बता दें कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद प्रियंका गांधी ने केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा और 23 नवंबर को आने वाले नतीजों में शानदार जीत हासिल की। प्रियंका ने 4 लाख 10 हजार से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया। इसी के साथ प्रियंका पहली बार राजनीति की मुख्यधारा से जुड़कर संसद पहुंचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *