Chief: Rajendra Kumar
2 जुलाई जालंधर (पत्रकार: शुभम रजक) पंजाब में हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची निजी स्कूलों की फीस के मामले पर और देखिए क्या मोड़ आया निजी स्कूलों द्वारा फीस वसूलने के मामले में आज एक नया मोड़ तब आ गया जब यह मामला आज सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया, आपको बता दें कि हाल ही में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों को राहत देते हुए छात्रों से एडमिशन और ट्यूशन फीस वसूलने की इजाजत दी थी / हाईकोर्ट के इस फैसले को अब पेरेंट्स ऐसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है / जिसके बाद स्कूल प्रबंधकों में एक तरफ निराशा तो दूसरी तरफ पेरेंट्स ऐसोसिएशन के सदस्यों में एक बार फिर से उम्मीद की एक किरण जगी है /आपको यह भी बता दें कि हाईकोर्ट ने फैसले में कहा था कि निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस वसूलने का अधिकार है / स्कूलों में फीस बढ़ोतरी न करने के भी हाईकोर्ट ने आदेश दिए थे / कोर्ट ने सरकार के उस आदेश को सही कहा है, जिसमें सत्र 2020-21 में फीस बढ़ाने पर रोक लगा दी गई थी / अब देखना यह होगा की आने वाले समय में सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची पेरेंट्स ऐसोसिएशन की टीम की पक्ष में क्या फैसला आता है /

