Punjab news point : पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हो रही है। इससे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत की आबोहवा बदल गई है. रविवार को हुई बारिश से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों में राजधानी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच सकता है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी ठंड बढ़ गई है. कुछ इलाकों में बारिश के कारण आज शाम से ठंड बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट जारी किया है.अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, लुधियाना समेत कई जिलों में कोहरा और शीतलहर की स्थिति रहेगी। 10-11 दिसंबर को अमृतसर और लुधियाना जैसे इलाकों में भी ऐसे ही हालात रहेंगे. 11 से 13 दिसंबर तक जालंधर, पटियाला और होशियारपुर जैसे जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी रहेगी।

