पंजाब में बड़ी भर्ती शुरू करने का ऐलान

पंजाब राजनितिक

Punjab news point : विकलांग व्यक्तियों (पी.डब्ल्यू.डी.) के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को विभिन्न विभागों में विकलांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित रिक्तियों के बैकलॉग को भरने के लिए एक बड़ी भर्ती अभियान शुरू करने की घोषणा की। यहां अपने अधिकार रिहायश व सामाजिक न्याय एवं बाल कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में विकलांग व्यक्तियों के लिए रिक्तियों के बैकलॉग की शिनाख्त की है। उन्होंने कहा कि अब तक विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के 1754 पद तथा पदोन्नति के 556 पद बैकलॉग के रूप में चिन्हित किये गये हैं। सी.एम. मान ने अधिकारियों को इन रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।मुख्यमंत्री ने दिव्यांग व्यक्ति के अधिकार अधिनियम, 2016 के नियमों में संशोधन की भी मंजूरी दी है और कहा है कि नियमों में इस संशोधन से दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति समाज के असली नायक हैं क्योंकि वे अनेक कठिनाइयों के बावजूद जीवन में अच्छी कारगुजारी करते हैं। सी.एम. भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रयास कर रही है कि ऐसे सभी लोग सम्मान के साथ जी सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *