3 जून तक खराब रहेगा मौसम!

Weather पंजाब

पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राज्यवासियों के लिए मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में फिर आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से 3 जून तक तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए इन तारीखों पर घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी ले लें और उसके बाद ही कोई योजना बनाएं।

29 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन और कपूरथला जिलों में धूलभरी आंधी, तूफान और बारिश की संभावना है। वहीं 30 मई को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, लुधियाना, जालंधर और संगरूर जिलों में तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी तरह 31 मई से 3 जून तक पंजाब के विभिन्न जिलों में गर्जना, तूफान और बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *