किसानों के लिए खुशखबरी

देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2025-26 विपणन सत्र के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।केंद्र सरकार ने धान सहित सभी खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की है। यह निर्णय बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस वर्ष सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले वर्ष के 2300 रुपये से 69 रुपये अधिक है। इसी प्रकार, ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष के 2320 रुपये से 69 रुपये अधिक है।

धान के अलावा अगर खाद्यान्न की बात करें तो संकर ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य 25 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह पिछले वर्ष के 3371 रुपये प्रति क्विंटल से 328 रुपये अधिक है। इसी प्रकार, मालदंडी ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3699 रुपये तय किया गया है, जो पिछले वर्ष के 3421 रुपये प्रति क्विंटल से 328 रुपये अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *