Punjab news point : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने विश्वास प्रस्ताव में जीत हासिल कर ली है। प्रस्ताव के पक्ष में कुल 45 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में एक भी मत नहीं पड़ा। हेमंत सोरेन सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया है।विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान हेमंत सोरेन ने सदन में विश्वास प्रस्ताव रखा, जिस पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद वोटिंग में हेमंत सोरेन सरकार ने आसानी से जीत हासिल कर ली।
इंडिया गठबंधन की सरकार के तरफ से चौथी बार विश्वास प्रस्ताव रखा गया। तीसरी बार हेमंत सोरेन ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाला है। तीसरी बार उन्होंने 4 जुलाई को सीएम पद की शपथ ली। आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर सदन में विश्वास प्रस्ताव रखा गया, क्योंकि हेमंत सोरेन ने अकेले सीएम पद की शपथ ली, इसलिए उन्होंने खुद सदन में विश्वास प्रस्ताव रखा, जिस पर काफी गर्मा-गर्म चर्चा हुई।

