Punjab news point : हरियाणा के पंचकूला में सोमवार सुबह बड़ा बस हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार रोडवेज बस नियंत्रण खोने से पलट गई और इस हादसे में 40 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए. वहीं, एक महिला भी गंभीर रूप से घायल है. सभी चोटिल लोगों पिंजौर के अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सबका इलाज चल रहा है. वहीं, महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है.
ओवर स्पीडिंग के कारण हुआ बड़ा हादसा
हादसा पिंजौर के नौलटा गांव के पास हुआ. जानकारी मिल रही है कि इस सड़क हादसे की बड़ी वजह ड्राइवर द्वारा लापरवाही से हाई स्पीड में बस चलाना है. वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि ज्यादा सवारियां भरी होने से बस ओवरलोडेड थी. इसके अलावा, सड़कों की खस्ता हालत भी इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है.

