Punjab news point : हरियाणा के अंबाला जिले में शंभू बॉर्डर पर धरनारत किसान आज फिर दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आह्वान किया कि 101 किसानों का जत्था आज फिर दिल्ली जाने के लिए पैदल मार्च करेगा। इससे पहले किसान 2 बारी दिल्ली जाने के लिए निकल चुके हैं, लेकिन पुलिस से टकराव के चलते दोनों बार किसानों को पीछे हटना पड़ा।
