Punjab news point : पंजाब में आज शाम से मौसम खराब हो सकता है. अगले दो दिनों तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. शीतलहर और घने कोहरे के कारण आज 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है. इसके चलते मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ जिलों में तूफान की भी आशंका जताई है. वहीं 27 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि होगी और 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना के लिए शीत लहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार 26 दिसंबर 2024 की शाम को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम को हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञानियों ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.5 डिग्री कम है।

