Punjab news point : शंभू बार्डर से 21 जनवरी को 101 किसान फिर दिल्ली की तरफ पैदल कूच करेंगे। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आज यह एलान किया। उन्होंने साफ किया कि कहा जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार झुकेगी नहीं लेकिन किसान जत्थेबंदियां भी अडिग हैं। मोदी सरकार से एमएसपी की कानूनी गारंटी लेने के साथ-साथ किसानों व मजदूरों के कर्ज भी माफ कराए जाएंगे।
इसके अलावा मजदूरों को नरेगा के तहत 200 दिनों का रोजगार यकीनी बनाने के साथ उन्हें अच्छी दिहाड़ी भी दिलाई जाएगी। पंधेर ने कहा कि खनाैरी बार्डर पर जिस तरह से केंद्र की शह पर हरियाणा पुलिस फोर्स गीदड़ भभकियां देने के लिए आगे बढ़ी, वह सरासर अनुचित है। हरियाणा पुलिस को चेतावनी है कि वह पीछे हटें।

