Punjab news point : गणतंत्र दिवस पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाई-अलर्ट रहेगा। आंतकी हमले के खतरे के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर जवान ‘हाई-अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के साथ संयुक्त गश्त भी कर रहे है। जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास डोर टू डोर सर्च भी किया जा रहा है। एरिया को सेनिटाइज किया जा रहा है। बॉर्डर के नजदीक विशेष नाके लगाए गए हैं। हाईवे पर भी विशेष नाके लगाए गए हैं।
