Punjab news point : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरशोर से हैं. शहर की सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक चौबंद रखा जा रहा है. इस दौरान शहर में भारी सुरक्षाबल की तैनाती पूरे अयोध्या में की गई है. ऐसे में जो लोग अयोध्या के लिए जा रहे हैं, उनके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि वहां क्या-क्या नई व्यवस्था की गई है. खासतौर पर बाहर से आ रहे लोगों के अयोध्या में प्रवेश को लेकर. दरअसल, अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को आज से और ज्यादा पुख्ता कर दिया गया है. हर 100 मीटर पर बैरिकेडिंग लगाई गई हैं. इन बैरिकेडिंग पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान लगातार तैनात हैं. यूपी पुलिस के जवानों की तरफ से हर गाड़ी की चैकिंग की जा रही है. इस वक्त 13000 उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान अयोध्या के अंदर मौजूद हैं. वहीं 15 मिलिट्री फोर्सेज के 11000 जवानों को तैनात किया गया है.प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर यातायात पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 19 जनवरी की शाम से हाईवे पर अंतर्जनपदीय और 21 की सुबह से जनपदीय रूट डायवर्ट लागू करने का निर्णय लिया गया है. आइसोलेशन का दायरा भी बढ़ाया जाएगा.

