टोल टैक्स में बड़ी राहत दे सकती है मोदी सरकार : नितिन गडकरी

Horoscope राजनितिक

Punjab news point : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मोदी सरकार जल्द ही नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों को टोल टैक्स में बड़ी राहत देने की योजना बना रही है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि टोल टैक्स खत्म किया जाएगा या घटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार एक समान टोल नीति पर काम कर रही है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा सरकार बैरियर-रहित ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) आधारित टोल कलेक्शन प्रणाली पर भी काम कर रही है, जिससे टोल बूथ पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यम वर्ग को टैक्स में बड़ी राहत दी थी।

टोल टैक्स को लेकर सरकार की रणनीति

नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर टोल टैक्स को लेकर कई मीम्स और ट्रोलिंग होती रहती है, लेकिन वह जल्द ही लोगों का गुस्सा खत्म होने की बात कह रहे हैं। मौजूदा समय में नेशनल हाईवे पर निजी कारों की संख्या लगभग 60% है, लेकिन उनसे होने वाली टोल कमाई सिर्फ 20-26% के बीच रहती है। भारत में नेशनल हाईवे की कुल लंबाई 1.46 लाख किलोमीटर है और 2023-24 में टोल कलेक्शन 64,809 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल से 35% ज्यादा है। 2019-20 में यह टोल कलेक्शन 27,503 करोड़ रुपये था। गडकरी ने लोकसभा में बताया कि 2000 से अब तक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल से 1.44 लाख करोड़ रुपये टोल के रूप में इकट्ठा किए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *