प्लेसेज ऑफ वरशिप एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

देश

Punjab news point : प्लेसेज ऑफ वरशिप एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब अप्रैल के पहले हफ्ते में सुनवाई होगी। इस मामले में जिन नई याचिकाओं पर अब तक नोटिस जारी नहीं हुआ है, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें डिस्पोज ऑफ किया।अगर किसी को अपना पक्ष रखना है तो वह अपने ग्राउंड के साथ इंटरवेंशन एप्लिकेशन फाइल कर सकता है। प्लेसेज ऑफ वरशिप एक्ट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने 2021 में केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। केंद्र सरकार ने आज तक जवाब दायर नहीं किया है। CJI संजीव खन्ना ने पहले ही कह दिया था कि आज सुनवाई होने की संभावना नहीं है। हम मार्च की कोई तारीख तय करेंगे, जिस दिन कोर्ट उन एक्ट को लेकर उन बिंदुओं को तय करेगा, जिसपर सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *