बागेश्वर बाबा को ‘अपशब्द’ बोलने वाला आदिल हुसैन गिरफ्तार

अपराधिक

मध्य प्रदेश के छत्तरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ‘अपशब्द’ बोलने के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, ग्वालियर पुलिस ने बागेश्वर बाबा को ‘गालियां’ देने वाले मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स ने फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो अपलोड कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गालियां दी थीं। इस युवक ने बताया था कि वह कैलिफोर्निया सिटी में रहता है और ऑक्सफोर्ड से पढ़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा दी गई सारी जानकारी सफेद झूठ है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान आदिल हुसैन के रूप में हुई है, जो पनिहार गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आगे कहा कि खुद को कैलिफोर्निया सिटी का निवासी कहने वाला आदिल हुसैन ग्वालियर जिले के पनिहार गांव का निवासी है। उन्होंने आगे बताया कि आदिल हुसैन के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर दी गई जानकारी फेक और झूठी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी आदिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आदिल के खिलाफ BNS की धारा 353(2) के तहत FIR दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *