पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों की बुलाई अहम बैठक

पंजाब राजनितिक

Punjab news point : पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान किसान यूनियन के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। इसमें सभी किसानों को पहुंचने के लिए कहा गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान ने 3 मार्च को चंडीगढ़ में बैठक बुलाई है, जोकि दोपहर 4 बजे होगी। जानकारी के मुताबिक ये बैठक चंडीगढ़ के पंजाब भवन, सेक्टर-3 में रखी गई है। इस दौरान उन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसे लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 5 मार्च से चंडीगढ़ में धरना देने का ऐलान किया है।  आपको बाता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और सरकार द्वारा पारित जल शोध अधिनियम पर चर्चा की बड़ा ऐलान किया है। किसानों द्वारा 5 मार्च से चंडीगढ़ में धरने दिए जाएंगे जोकि एक सप्ताह तक जारी रहेंगे। इसको लेकर 4 मार्च को पंजाब से किसान चंडीगढ़ कूच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *