Punjab news point : पावरकॉम ने आगामी गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली सप्लाई को निर्विघ्न और सक्षम बनाने के लिए कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन का कार्य पूरा किया है, जिसके चलते नए कनैक्शन देने का रास्ता साफ हुआ है। इसके तहत 66 के.वी. फोकल प्वाइंट-2 सब-स्टेशन में 31.5 एम.वी.ए. क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे औद्योगिक और आवासीय इलाकों में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।
एक्सियन दविंदर पाल सिंह व ईस्ट के एक्सियन जसपाल सिंह ने बताया कि फोकल प्वाइंट-2 सब-स्टेशन में इससे पहले 20 एम.वी.ए. क्षमता का ट्रांसफार्मर था, जो बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं था। अब अपग्रेड किए गए ट्रांसफार्मर से फोकल पॉइंट, इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास के इलाकों को निर्विघ्न और अधिक विश्वसनीय बिजली सप्लाई मिलेगी। इस मौके पर एस.एस.ई. टांडा रोड राजेश गुप्ता सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

