फिरोजपुर में पुलिस और ड्रग तस्कर में मुठभेड़

अपराधिक पंजाब

Punjab news point : पंजाब के फिरोजपुर जिले में आज सुबह पुलिस और ड्रग तस्कर में मुठभेड़ हुई। आरोपी से 2 किलो हेरोइन बरामद हुई है। यह कार्रवाई स्पेशल चेकिंग के दौरान हुई। फिरोजपुर के SSP भूपिंदर सिंह ने एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस को जानबूझकर टक्कर मारने की कोशिश की। पुलिस ने उसे फिर से रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने फायरिंग की। सेल्फ डेफेंस में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी बलजिंदर सिंह घायल हो गया। पुलिस ने उससे 2 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *