punjab news point : मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 48 घंटों में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 15 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। 8 मार्च को इंफाल वेस्ट के लैंगोल टाइप-II इलाके से प्रतिबंधित यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांग्लेइपाक (UPPK) के 3 सक्रिय सदस्यों और तेंग्नौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास कांग्लेई याओल कन्ना लुप (KYKL) के एक सदस्य को पकड़ा। 9 मार्च को इंफाल ईस्ट जिले से नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर की एक महिला सदस्य को भी गिरफ्तार किया। इसी दिन दो अलग-अलग ऑपरेशन में पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांग्लेइपाक (PREPAK-Pro) के 5 सदस्यों को खोंगमैन नंदैबम लीकाई (इंफाल ईस्ट) और हैनौपोक (इंफाल वेस्ट) से पकड़ा।

