Punjab news point : दीनानगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन दीनानगर के अधीन आते गांव दोआबा का रहने वाला नितिन उर्फ शांती ठाकुर (40) बीती रात अपनी स्कूटी पर दीनानगर से अपने गांव की तरफ जा रहा था। रात करीब 10 बजे बाईपास पर स्थित एक निजी स्कूल के सामने तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जानकारी देते हुए शांती के भाई अमित सिंह ने बताया कि वह किसी अन्य स्कूटी पर उसके पीछे आ रहा था तो रही कार नंबर एचपी 14 सी 1266 ने शांती को टक्कर मार दी तथा हादसे के बाद गाड़ी चालक पठानकोट की ओर फरार हो गया।

