दो भाइयों में विवाद, एक की मौ+त

अपराधिक पंजाब

Punjab news point : जालंधर के ग्रामीण क्षेत्र में मकसूदां थाने के अंतर्गत रायपुर रसूलपुर गांव में मकान के बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर निवासी सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद मकसूदां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। परिवार का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की पहचान गांव रायपुर निवासी मंजीत सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मकसूदां थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात को रायपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया और बड़े भाई की मौत हो गई। मृतक के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद आगे की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *