पंजाब के पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका की घर वापसी

पंजाब राजनितिक

Punjab news point : पंजाब के पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका आज घर वापसी कर रहे हैं। 2022 विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने व कांग्रेस की बुरी हार के बाद उन्होंने हाथ का साथ छोड़ कमल का दामन थाम लिया था। वे उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने कांग्रेस की अंतर्कलह के चलते कांग्रेस का दामन छोड़ा था। अब घर वापसी करने वाले वे पहले नेता बन गए हैं।

राज कुमार वेरका के साथ जीत महिंदर सिद्धू, अमरीक सिंह समराला, रिणवा और जोशन भी कांग्रेस में आने की तैयारी में हैं। राज कुमार वेरका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्होंने भाजपा से रिजाइन दे दिया है। अब वह दिल्ली रवाना हो रहे हैं, जहां वह सीनियर नेताओं के सामने दोबारा कांग्रेस को जॉइन करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने जॉइन किया, महसूस किया कि वहां भेदभाव है। उनसे गलती हुई और अब सुधारने के लिए वह वापस आ रहे हैं। सिर्फ वे ही नहीं, कई और कांग्रेसी भी कुछ दिनों में वापसी करेंगे।

2022 चुनाव के बाद भाजपा का दामन थामन वाले राज कुमार वेरका 22 साल से कांग्रेस में एक्टिव रहे और अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी थी। उनके कांग्रेस छोड़ने पर भी सभी हैरान थे और अब अचानक वापसी पर भी उन्होंने सभी को चौका दिया है। 20 मार्च 1963 को अमृतसर में जन्मे वेरका शुरू से ही अमृतसर के सांसद रहे रघुनंदन लाल भाटिया के करीबी रहे।

उन्होंने ही राज कुमार वेरका को 2002 में वेरका से चुनाव के लिए मैदान में उतारा। उनके सामने अकाली दल के डॉ. दलबीर सिंह थे, जिसे वेरका ने 10 हजार वोटों से हराया। 2007 में समीकरण बदले और डॉ. दलबीर ने वेरका को 20 हजार वोटों से हराया। केंद्र में यूपीए की सरकार रहते वेरका पर मेहरबानी बनी रही। उन्हें 2010 में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह 2016 तक पद पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *