Punjab news point :पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार राज्य में इस साल ज्यादा गर्मी सताएगी। अप्रैल-जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है तथा मध्य एवं पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक दिन लू चल सकती है। आई.एम.डी. के एक अधिकारी ने पहले ही कहा था कि उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मियों के दौरान लू के दिनों की संख्या दोगुनी हो सकती है। इस क्षेत्र में गर्मियों के मौसम के दौरान आमतौर पर 5-6 दिन लू चलती है। मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी मानव स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती है। भीषण गर्मी के दौरान लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।

