Punjab news point : पेट्रोल-डीजल के बाद जनता को अब एक और झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि घरेलू एपलीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि आने वाले दिनों में हम इसकी समीक्षा करेंगे। नई कीमतें आज रात से लागू होंगी। बता दें कि पहले उज्जवला गैस सिलेंडर 503 रुपये में मिला करते थे, जो अब 553 रुपये में मिलेंगे।
पंजाब में आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ने वाला है क्योंकि बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से घरेलू गैस सिलैंडरों की कीमतों में भारी बढ़ौतरी कर दी गई है। इस बढ़ौतरी के चलते लोगों की जेबों पर अच्छा-खासा बोझ पड़ने वाला है। खबर मिल रही है कि घरेलू गैस सिलैंडर में करीब 50 रुपए की बढ़ौतरी कर दी गई है, जिसके चलते अब सिलैंडर 862 रुपए में मिलेगा, जोकि पहले 812 रुपए का मिला करता था।

