Punjab news point : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे के सिग्नल स्टोर में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में केमिकल और प्लास्टिक से बना सामान रखा गया था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली और लपटें ऊंची उठने लगीं। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त गोदाम के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे किसी जनहानि की खबर नहीं है। वहीं इस भीषण आग के बीच एक यात्रियों से भरी ट्रेन वहां से गुजर रही थे, जो बाल-बाल बच गए।

