जालंधर में रेड करने गई पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला

Breaking news जालंधर पंजाब भ्रष्टाचार

Punjab news point : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर पुलिस पार्टी पर करीब 22 नशा तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिए। सभी आरोपियों के पास तेजधार हथियार थे। पुलिस पार्टी नशा तस्करों के खिलाफ रेड करने पहुंची थी। जहां पर रास्ते में उक्त हमलावरों में उन्हें घेर लिया और तेजधार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया। जहां पुलिस मुलाजिम ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना में एक पुलिस मुलाजिम को गंभीर चोटें आई हैं।

कांस्टेबल सुखवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल जालंधर देहात के थाना बिलगा में तैनात हैं। रोजाना वह अपनी जनरल ड्यूटी पर आए थे। इस दौरान थाना अधिकारी ने रेड करने के लिए भेजा था। आरोपी गुरजीत सिंह एक्साइज एक्ट के केस में वांटेड था। जिसे एसडीजेएम शिल्पा गुप्ता पिछले साल भगोड़ा घोषित कर दिया था। उसी की तलाश में पुलिस ने सूचना के आधार पर बीते दिन रेड कर दी। पुलिस पार्टी आरोपी की तलाश में मेहतपुर के दरगाह बाबा झंडी पीर के पास पहुंची थी। सुबह 9:00 बजे का टाइम था। इतने में उक्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस जब पीछा करते-करते जब आरोपी के गांव तक पहुंचने लगे तो, उक्त आरोपी अपने करीब 22 साथियों के साथ मारपीट के लिए गांव के पास रास्ते में रोक लिया।

कॉन्स्टेबल ने बताया कि जब आरोपी उसके साथ मारपीट कर रहे थे तो उन्होंने कहा कि वह उन्हें नशा बेचने से रोकते हैं, अब आपको नहीं छोड़ेंगे। जिसके बाद आरोपियों ने ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला शुरू कर दिया। जिसमें से गुरजीत सिंह उर्फ भट्टी ने करपाण मारकर एक कांस्टेबल को जख्मी कर दिया। मुलाजिमों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। मामले का जब उच्च अधिकारियों को पता चला तो जांच के बाद मंगलवार को केस दर्ज कर लिया गया। वहीं, जख्मियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। फिलहाल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *