Jalandhar के Main Highway पर बड़ा हादसा

Accident जालंधर

Punjab news point : आज तड़के जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कुराला के नजदीक हरियाणा रोडवेज की बस और एक टिप्पर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भयानक थी कि टिप्पर पलट गया और बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूत्रों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। हरियाणा रोडवेज की बस पठानकोट से जालंधर की ओर आ रही थी। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कुराला के नजदीक पहुंचते ही बस बजरी से भरे टिप्पर से टकरा गई। हादसा कितना भयानक था, इसका अंदाजा वाहनों की तस्वीरें देखकर लगाया जा सकता है। गनीमत रही कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *