पंजाब में कल से बदलेगा मौसम

Weather पंजाब

Punjab news point : पंजाब में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में पंजाब के कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है। फिलहाल पंजाब और हरियाणा में गर्म और शुष्क मौसम के साथ लू जारी रहेगी। अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालांकि, प्री-मानसून गतिविधियों के कारण कल शाम को तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। यह समय किसानों और बाहरी गतिविधियों के लिए सतर्क रहने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *