*जालंधर में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बने प्रख्यात वकील राजकुमार भल्ला ।*

पंजाब

Chief: Rajender Kumar
12 जुलाई जालंधर (पत्रकार: शुभम रजक) जालंधर के प्रख्यात वकील राज कुमार भल्ला बने जिला भाजपा के उपाध्यक्ष जालंधर के प्रख्यात वकील राज कुमार भल्ला भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी में बतौर उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। शनिवार को पार्टी की एक बैठक में यह घोषणा की गई। कोई भी वर्कर अपनी समस्याएं लेकर किसी भी वक्त उनसे मिल सकता है। एडवोकेट राज कुमार भल्ला भाजपा के पुराने वर्कर हैं और पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह जिला कार्यकारिणी में दो बार सचिव और कार्यालय सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा भाजपा लीगल सैल के दो बार कन्वीनर भी रह चुके हैं। एडवोकेट राज कुमार भल्ला ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा की हाईकमांड खासकर पूर्व मंत्री चूनी लाल भगत और भाजपा नेता मोहिंदर भगत का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में बतौर सीनियर वकील समाज को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी खुशी व्यक्त की है और कहा है कि ऐसे कर्मठ, ईमानदार और काबिल कार्यकर्ताओं को आगे लाना समय की जरूरत है।उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए सदैव तत्पर हैं।इसी तरह समाज सेवी संस्था जालंधर विकास मंच का बतौर अध्यक्ष संचालन कर रहे हैं, जोकि समाज सेवा से जुड़े हुए कई प्रोजेक्ट चला चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *