हरदयाल नगर में शराब के ठेके को तुरंत बंद करवाया जाए.. प्रशांतगंभीर

पंजाब

Punjab news point : होशियारपुर रोड के हरदयाल नगर में लगभग पिछले 2 महीने से क्षेत्र की महिलाएं बच्चे एवं बुजुर्गों ने एक शराब का ठेका बंद करवाने के लिए धरना दिया एवं जालंधर शहर के डीसी को कई बार शराब का ठेका बंद करवाने के लिए मेमोरेंडम भी दिए लेकिन उसके बावजूद कुछ गुंडे तत्वों एवं थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को साथ लेकर ठेके को फिर से खुलवाने की कोशिश की गई जिसका मोहल्ला निवासियों ने विरोध किया एवं मौके पर पंजाब प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर को भी बुलाया गया भाजपा नेता ने तुरंत महिलाओं एवं क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर एसडीम शायरी मल्होत्रा को मिले एसडीएम द्वारा कहने पर तहसीलदार प्रवीण सिंगल को मेमोरेंडम दिया गया जिसमें क्षेत्र वासियों ने तहसीलदार को बताया कि इस ठेके का किसी भी तरह का कोई लाइसेंस नहीं है यह गैरकानूनी तरीके से चलाया जा रहा है जिससे बिल्कुल पास में मंदिर एवं गुरुद्वारा है एवं सभी स्कूल की बसें इसी चौराहे पर रूकती है जिससे सुबह महिलाओं द्वारा बच्चों को बसों में बिठाया जाता है प्रवीण सिंगल द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह मसले को लेकर शहर के डीसी से बात करेंगे एवं जल्द ही इस ठेके को यहां से बंद करवाया जाएगा इस मौके पर राजीव गुप्ता,गोपी, मोहित शर्मा, गुरदीप दीपा, परमजीत पम्मा, सुरजीत कौर, उषा देवी, इंदर सिंह, कुलविंदर कौर, गीता, विमला देवी , एवं क्षेत्र से महिलाएं एवं एवं पुरुष थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *